भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) के 64 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए और एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। पिछले दो दिन देश में 60 हजार से कम मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रलाय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 64 हजार 531 मामले सामने आए और 1092 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान आठ लाख एक हजार 518 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 27 लाख 67 हजार 274 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 76 हजार 514 एक्टिव केस है। वहीं 20 लाख 37 हजार 871 मरीज ठीक हो गए हैं और 52 हजार 889 लोगों की मौत हो गई है। रिकवरी रेट 73.64 फीसद और डेथ रेट 1.91 फीसद है। अब तक कुल तीन करोड़ 17 लाख 42 हजार 782 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।
महाराष्ट्र में 11,119 और यूपी में 4,336 नए केस
महाराष्ट्र में 11,119 नए संक्रमित पाए गए हैं और कुल मामले छह लाख 15 हजार 477 हो गए हैं। इस दौरान 9,356 मरीज ठीक भी हुए हैं। यहां एक लाख 56 हजार920 एक्टिव केस है। चार लाख 37 हजार 870 मरीज ठीक हो गए। अब तक 20,687 लोगों की जान भी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में 4,336 नए केस मिले हैं और 77 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक एक लाख 62 हजार 434 केस मिल चुके हैं। 2,585 की मौत हो चुकी है। यहां 50 हजार 242 एक्टिव केस और एक लाख नौ हजार 607 मरीज ठीक हो गए हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal