भारत में कोरोना वायरस (covid-19)संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। देश में अब तक 25 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 49 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 65,002 मामले सामने आए हैं और 996 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान आठ लाख 68 हजार 679 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 25 लाख 26 हजार 193 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 68 हजार 220 एक्टिव केस है। 18 लाख आठ हजार 937 मरीज ठीक हो गए हैं और 49,036 लोगों की मौत हो गई है। रिकवरी रेट 71.61 फीसद हो और मृत्यु दर 1.94 फीसद है। अब तक दो करोड़ 85 लाख 63 हजार 095 सैंपल टेस्ट हुए हैं।
महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित
महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हआ है। यहां पांच लाख 72 हजार 734 मामले सामने आ गए हैं। एक लाख 51 हजार 865 एक्टिव केस है। चार लाख एक हजार 442 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 19 हजार 427 लोगों की मौत हो गई है। आंध्र प्रदेश में दो लाख 73 हजार 085 मामले सामने आ गए हैं। यहां 89 हजार 907 एक्टिव केस है। एक लाख 80 हजार 703 मरीज ठीक हो गए हैं और 2475 लोगों की मौत हो गई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal