बीते 24 घंटे में 26 हजार से अधिक केस, 33 हजार से ज्यादा मरीज हो चुके है ठीक

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों में गिरावट जारी है। देश में मरीजों की संख्या 99.32 लाख हो गई है। इनमें से 94.56 लाख मरीज ठीक हो गए हैं और एक लाख 44 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 26 हजार 382 मामले सामने आए हैं और 387 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 33 हजार 813 मरीज ठीक हुए। इस दौरान 10 लाख 85 हजार 625 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के 99 लाख 32 हजार 548 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक लाख 44 हजार 096 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 94 लाख 56 हजार 449 मरीज ठीक हो गए हैं।एक्टिव केस गिरकर तीन लाख 32 हजार 002 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक 15 करोड़ 66 लाख 46 हजार 280 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। देश में 3.34 फीसद एक्टिव केस, रिकवरी रेट 95. 21 फीसद और डेथ रेट 1.45 फीसद है।

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 72 हजार 458 एक्टिव केस है। यहां अब तक 18 लाख 86 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। इसके अलावा केरल में 57 हजार 909 एक्टिव केस है। यहां अब तक छह लाख 77 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 10 राज्यों से 72 फीसद दैनिक नए मामले सामने आ रहे हैं। केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा ये 10 राज्य हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 387 में से महाराष्ट्र में 70, पश्चिम बंगाल में  45, दिल्ली में 41 केरल में 33 और उत्तर प्रदेश में 20 लोगों की मौतें हुईं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com