ब्रिटेन और अफ्रीका में कोरोना वायरस (COVID-19) के नए रूप के सामने आने के बाद देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है, लेकिन फिलहाल चिंता की कोई वजह नजर नहीं आ रही। पिछले चार हफ्तों से रोजाना सामने आने वाले नए मामलों सें ज्यादा संक्रमितों के ठीक होने का सिलसिला बना हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 22 हजार 272 मामले सामने आए और 251 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 22 हजार 274 मरीज ठीक हुए। वहीं आठ लाख 53 हजार 527 सैंपल टेस्ट हुए।
देश में अब तक एक करोड़ 47 लाख 343 मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 47 हजार 343 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दो लाख 81 हजार 667 एक्टिव केस हैं। 97 लाख 40 हजार 108 मरीज ठीक हो गए हैं। कुल 16 करोड़ 71 लाख 59 हजार 289 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का 2.77 फीसद है। रिकवरी 95.78 फीसद है। डेथ रेट 1.45 है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal