बीते हुए 24 घंटे में 48 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि, एक दिन में सर्वाधिक टेस्ट

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस के 48 हजार 661 मामले सामने आए हैं और 705 लोगों की मौत हो गई है। लगातार चौथे दिन 45 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना सैंपल की टेस्टिंग भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक चार लाख 42 हजार 031 सैंपल टेस्ट हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के अब तक कुल 13 लाख 85 हजार 522 मामले सामने आ गए हैं। वहीं  32 हजार 063 लोगों की मौत हो गई है। चार लाख 67 हजार 882 एक्टिव केस हैं और आठ लाख 85 हजार 577 लोग अब तक ठीक हो गए हैं। वहीं कुल एक करोड़ 62 लाख 91 हजार 331 सैंपल टेस्ट हुए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के तीन लाख 66 हजार 368 मामले अब तक सामने आए हैं। वहीं तमिलनाडु में कोरोना के अब तक दो लाख छह हजार 737 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अब तक एक लाख 29 हजार 531 मामले सामने आ गए हैं। आंध्र प्रदेश में 88 हजार671 मामले सामने आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में 63 हजार 742 मामलों की पुष्टि हो गई है।

लैब की संख्या में बढ़ोत्तरी के कारण टेस्टिंग में बढ़ोत्तरी

बता दें कि लैब की संख्या में बढ़ोत्तरी के कारण टेस्टिंग तेजी से बढ़ रही। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जनवरी में कोरोना सैंपल की जांच के लिए देश में सिर्फ एक लैब थी। अब इसकी संख्या बढ़कर 1,301 हो गई है। पिछले एक हफ्ते से रोजाना साढ़े तीन लाख से अधिक सैंपल टेस्ट हो रहे हैं। केंद्र ने बढ़ते मामलों की संख्या को कम करने के लिए राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को ‘जांच, पहचान और इलाज’ की रणनीति पर जोर देने की सलाह दी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com