भारत के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के बीच में ही श्रीलंका की प्लेइंग-11 में बदलाव हुआ है। उसका एक खिलाड़ी अचानक टीम से बाहर चला गया है जिसकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में मौका मिला है।
दरअसल, दिनेश चंडीमल चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पासिंदू सूर्याबंडारा को कनकशन सब के दौर पर टीम में जगह मिली है।
फील्डिंग करते हुए चोटिल
चंडीमल को चौथे दिन सुबह फील्डिंग करते हुए चोट लग गई थी। चोथे ओवर के आखिर में उन्होंने गेंद को बाउंड्री पर जाने से रोकने के लिए डाइव मारी और इसी दौरान उनका कंधा, गर्दन चोटिल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और स्कैन कराया गया। इसके बाद उन्हें मैच से बाहर करने का एलान श्रीलंका क्रिकेट ने कर दिया।
श्रीलंका को मिला 372 रनों का टारगेट
इसका साफ मतलब है कि श्रीलंका की दूसरी पारी में चंडीमल बल्लेबाजी करने नहीं उतरेंगे। उनकी जगह पासिंदू आएंगे। श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन चाहिए। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 284 रन ही बना सकी। भारतीय टीम दूसरी पारी में 179 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी और 193 रनों पर ढेर हो गई जिससे श्रीलंका को 372 रनों का टारगेट मिला।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal