बिहार में हल्की हल्की ठंड ने दस्तक देनी शुरु कर दी है। सुबह और शाम में हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है इसलिए लोग गरम कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बिहार में मौसम संबंधी कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है। बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। हालांकि कुछ जगहों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। जबकि अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क और सुहावना रहेगा। दिन में तेज धूप खिली रहेगी लेकिन शाम को ठंडी हवाएं चल सकती हैं। जिससे रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।
वहीं अधिकतम तापमान लगभग 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 9 से 12 किमी की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। वहीं हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। वैसे आने वाले कुछ दिनों तक बिहार के मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नही है।
अनुमान जताया जा रहा है कि दिसंबर जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। जिसका मुख्य कारण ला नीना है। ला नीना प्रशांत महासागर में समुद्री सतह के असामान्य तापमान के कारण होती है, जिससे भू-स्थलीय क्षेत्र में औसत से अधिक ठंडा पानी और तेज पूरब की हवाएं चलती हैं। भयंकर ठंड और घनी धुंध प्रभावित कर सकती है। इसलिए लोगों को ठंड से बचने के लिए पहले से ही गर्म कपड़े खरीद लेने चाहिए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal