बिहार के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, पटना में धूप-छांव का खेल जारी

बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पटना में सुबह से ही धूप-छांव का खेल जारी है। शनिवार को मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में गरज-चमक, वज्रपात, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रभावित जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज शामिल हैं। वहीं, पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, बेगूसराय, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, लखीसराय, शेखपुरा और खगड़िया समेत अन्य जिलों में फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

कहां-कितनी गर्मी पड़ी?
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में शनिवार सुबह 8:30 बजे तक अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान कैमूर (भभुआ) में रिकॉर्ड किया गया, जबकि गया में 35.2 डिग्री, पूर्णिया में 34.8 डिग्री, सारण में 34.7 डिग्री, भागलपुर, पश्चिम चंपारण और औरंगाबाद में 34.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दरभंगा में सबसे कम रहा, जबकि कैमूर में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां-कितनी बारिश हुई?
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 16.5 मिमी बारिश समस्तीपुर (पूसा) में हुई। इसके अलावा दरभंगा में 6.5 मिमी, मुजफ्फरपुर में 4.8 मिमी, अररिया में 4.2 मिमी, सुपौल में 3.8 मिमी, सीवान और जहानाबाद में 2.5 मिमी, पूर्वी चंपारण में 2.1 मिमी, शेखपुरा में 2.0 मिमी तथा पटना में 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com