कान फिल्म महोत्सव 2026 (Cannes Film Festival) समाप्त हो चुका है। इस बार कई भारतीयों ने अपनी शानदार उपस्थिति से फैंस का ध्यान खींचा। ग्लैमरस फैशन परफॉर्मेंस से पॉवरफुल कोटियोर स्टेटमेंट तक फ्रेंच रिवेरा में इन भारतीय मेहमानों का हर किसी ने स्वागत किया।
इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या ठाकुर (Sanya Thakur) ने अपने बेहद खास और आध्यात्मिक अंदाज से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सुपर 30 (Super 30) और स्पाई (Spy) जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखा चुकी सान्या ठाकुर ने इस बार प्रतिष्ठित इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर राधा रानी का दिव्य स्वरूप धारण कर सनातन संस्कृति का वैश्विक प्रतिनिधित्व किया।
लहंगे पर दिखी फ्लोरल डिटेलिंग
एक तरफ जहां Cannes रेड कार्पेट आमतौर पर हाई-फैशन और लग्जरी कॉउचर के लिए जाना जाता है। वहीं सान्या ठाकुर ने भारतीय परंपरा, संस्कृति और भक्ति को अपनाकर खुद को सबसे अलग साबित किया। अभिनेत्री ने बेहद खूबसूरत हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला पारंपरिक लहंगा पहना था, जिसमें मिरर वर्क, फ्लोरल डिटेलिंग और भारतीय हस्तशिल्प की झलक देखने को मिली। उनका पूरा लुक भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शा रहा था।
हाथ में बांसुरी लिए आईं नजर
सान्या के लुक की सबसे खास बात थी कि उनका पूरा लुक राधा रानी से प्रेरित था। एक्ट्रेस ने अपनी लंबी चोटी में फूल लगाए थे जो देखने में एकदम वैसा ही फील दे रहे थे। इसके अलावा माथा पट्टी, चूड़ियां, नथ और पारंपरिक आभूषणों ने उनके लुक को और भी अलौकिक बना दिया था। हाथ में बांसुरी लिए सान्या ठाकुर ने राधा रानी की दिव्यता को जीवंत कर दिया।
अपने इस खास लुक को लेकर सान्या ठाकुर ने कहा कि उनके लिए Cannes में यह प्रस्तुति केवल फैशन नहीं बल्कि शांति, प्रेम, सकारात्मकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश थी। अभिनेत्री के अनुसार भारतीय आध्यात्मिकता और सनातन संस्कृति दुनिया को जोड़ने की शक्ति रखती है और Cannes जैसा मंच इस संदेश को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का सबसे सुंदर माध्यम है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal