गलोगी की पहाड़ी से कुछ दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे देहरादून की ओर पहाड़ से मलबा सड़क पर आ गिरा।
मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास शनिवार रात बारिश के चलते पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा आने से सड़क बंद हो गई थी। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण कई चारपहिया और दोपहिया वाहन बीच रास्ते में फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद अलसुबह रास्ता खोला गया।
बता दें कि गलोगी की पहाड़ी से कुछ दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे देहरादून की ओर पहाड़ से मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी। मार्ग के दोनों ओर वाहन फंस जाने से पर्यटक और स्थानीय लोग देर रात तक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal