बजट में दिए पैसे सही जगह हों इस्तेमाल, सीएम गुप्ता ने सभी विभागों को एक मेज पर बुलाया

बजट के पैसों का सही इस्तेमाल हो, इसके लिए सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी विभागों को एक मेज पर इकट्ठा किया। सचिवालय में हुई सभी विभागों की बैठक में सीएम ने साफ निर्देश दिए कि बजट में तय विकास कार्य निश्चित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

बजट के पैसों का सही इस्तेमाल हो, इसके लिए सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी विभागों को एक मेज पर इकट्ठा किया। सचिवालय में हुई सभी विभागों की बैठक में सीएम ने साफ निर्देश दिए कि बजट में तय विकास कार्य निश्चित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। सभी विभाग अपने काम की अपडेट सीएम प्रगति पोर्टल पर नियमित रूप से करेंगे। इसके लिए विभाग प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

सचिवालय में प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ सीएम ने समीक्षा बैठक की। इसमें बजट 2026-27 में घोषित योजनाओं, इनकी प्रगति और समय-सीमाओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकसित दिल्ली का लक्ष्य याद दिलाया। उन्होंने कहा, दिल्ली का रूप-रंग निखरे और उस पर गर्व किया जा सके, इसके लिए सभी विभाग अपनी परियोजनाओं को समय पर पूरा करें। उन्होंने ये भी साफ किया कि इसकी सतत और गहन निगरानी सीएम प्रगति पोर्टल से वे खुद करेंगी। इस पोर्टल पर हरएक विभाग को अपने प्रोजेक्ट्स की प्रगति, तय समय-सीमा और आगामी चरणों का नियमित अपडेट करना होगा, ताकि काम की वास्तविक स्थिति पता चलती रहे। उन्होंने अधिकारियों का मनोबल भी बढ़या। मौके पर मुख्य सचिव राजीव वर्मा भी उपस्थित रहे।

लक्ष्य, टाइमलाइन और जवाबदेही पर सख्ती
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 15 दिन, 20 दिन और एक माह के लक्ष्यों के साथ पोर्टल पर अपडेट करेंगे। टेंडरिंग, काम शुरू करने और पूरा करने की पूरी प्रक्रिया पूर्व निर्धारित योजना से चलेगी। यदि किसी परियोजना में बाधा आती है, तो इसे तुरंत अपने से ऊपर अधिकारी को बताकर समाधान निकालना है। इसी से विभागों की कार्यक्षमता और प्रदर्शन का आकलन होगा।

2029 से पहले पूरी होंगी सभी बड़ी परियोजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार सभी बड़ी परियोजनाएं 2029 से पहले पूरा करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने विभागों से केंद्र सरकार से मिलने वाले फंड और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए कहा है। ये फंड राज्यों को उनकी कार्यकुशलता के लिए मिलता है। केंद्र सरकार से मिलने वाला एसएएससीआई व अन्य फंड हरएक विभाग की कार्यकुशलता को दिखाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com