बंगाल में नकली आधार कार्ड के साथ 14 बांग्लादेशी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दिल्ली जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। इसमें चार महिलाएं और चार नाबालिग शामिल हैं। रेलवे सुरक्षा बल को इन लोगों के पास से आधार कार्ड भी मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है। RPF इंस्पेक्टर बिप्लब दत्ता ने बताया कि यह जांच खास सूचनाओं के आधार पर की गई थी।

नकली आधार कार्ड और मलेशियाई करेंसी बरामद

जांच के दौरान कुछ संदिग्ध लोग नजर आए, जिसके बाद उनके दस्तावेजों की जांच की गई। इस कार्रवाई में 5 पुरुष, 5 महिला और 4 बच्चों के खिलाफ एक्शन लिया गया। ये सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं और उनके पास से नकली आधार कार्ड और मलेशियाई करेंसी बरामद की गई। पकड़े गए लोगों का कहना है कि वे काम के लिए कश्मीर जा रहे थे।

गिरफ्तार किए गए अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को देश से बाहर भेजने (Deportation) की प्रक्रिया फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की ओर से शुरू कर दी गई है। आउटर डिस्ट्रिक्ट की फॉरेनर सेल ने अपने अधिकार क्षेत्र में अवैध प्रवासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर एक अभियान शुरू किया है।

बुल्गारिया के लिए मेडिकल वीजा लेने की कोशिश में थे

इस ऑपरेशन के तहत, पुलिस की टीमें लगातार वेरिफिकेशन अभियान चला रही हैं। ताकि उन लोगों की पहचान की जा सके जो अवैध तरीके से भारत में रह रहे हैं। इसके अलावा यह भी पता चला कि ये लोग भारत में रह कर बिना किसी वैध दस्तावेज के बुल्गारिया के लिए मेडिकल वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहे थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com