फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर सोमवार को 35 सौ स्थानो पर होगा होलिका दहन…..

फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर सोमवार को 35 सौ स्थानो पर होलिका दहन होगा। होलिका दहन और होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जाए इसलिए पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। होलिका स्थलों पर भी पुलिस रहेगी ताकि कोई मुहूर्त से पहले ही आग न लगा दे। दहन के दौरान डीजे पर होरियारे डांस भी करते हैं ऐसे में कोई विवाद न हो। पुलिस ने होली सुरक्षा समिति का गठन किया है।

शहर में आर्यनगर, स्वरूप नगर, काकादेव, गोविंदनगर, किदवई नगर, स्वरूप नगर, तिलक नगर, कल्याणपुर, पनकी, रतनलाल नगर, शास्त्री नगर, बर्रा, मेहरबान सिंह का पुरवा, जाजमऊ, मालरोड समेत 35 सौ स्थानों पर होलिका दहन होगा। एसपी पूर्वी राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि शहर में जहां जहां होलिका दहन हो रहा है, वहां होली सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों की होलिका दहन स्थलों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। जिन थाना क्षेत्रों में होलिका की संख्या अधिक है, वहां पर पुलिस की मोबाइल पार्टी गस्त के लिए लगाई गई है। इसके अलावा शहर में पुलिय की ओर से संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

एसपी पूर्वी ने बताया कि होली वाले दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में एक कंपनी आरएफ, दो कंपनी पीएसी के साथ 200 रिक्रूट भी लगाए गए हैं। इसके अलावा 11 क्विक रिस्पास टीमें बनाई गई हैं, जो सूचना मिलते ही दस मिनट के अंदर मौके पर होंगी। गरुण वाहिनी और डायल 112 को भी इस काम के लिए लगाया गया है।

हजरत अली के जन्मदिन को लेकर भी विशेष चौकसी 

सोमवार को होलिका दहन के साथ हजरत अली का जन्मदिन भी है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय की ओर से जुलूस निकाला जाता है। पुलिस ने जुलूस मार्ग पर विशेष निगरानी का इंतजाम किया है।

आपातकालीन नंबर 112

फायर सर्विस 101

महिला हेल्पलाइन 1098

एंबुलेंस 108 व 102

चिकित्सा सुविधा 0512-233810

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com