फाल्गुन महीने में इन बातों का रखें ध्यान

फाल्गुन साल का अंतिम महीना होता है जिसका अपना एक खास महत्व है। इस दौरान भगवान चंद्रमा की पूजा महत्वपूर्ण मानी गई है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में फाल्गुन माह को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना जरूरी है। तो आइए जानते हैं इस महीने धार्मिक दृष्टि से क्या करना चाहिए और क्या नहीं ?

फाल्गुन महीने की शुरुआत 25 फरवरी, 2024 दिन रविवार से शुरू होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह साल का अंतिम महीना होता है, जिसका अपना एक खास महत्व है। इस दौरान भगवान चंद्रमा की पूजा महत्वपूर्ण मानी गई है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में फाल्गुन माह को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। तो आइए जानते हैं इस महीने धार्मिक दृष्टि से क्या करना चाहिए और क्या नहीं ?

फाल्गुन महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं ?

  • फाल्गुन माह में भगवान शंकर की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि इस दौरान नियमित रूप से शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही शिव जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • फाल्गुन माह में तामसिक भोजन जैसे- शराब, मांस, आदि के सेवन से बचना चाहिए।
  • इस पूरे माह ज्यादा से ज्यादा धार्मिक कार्यों पर जोर दिया जाना चाहिए।
  • फाल्गुन माह में भगवान श्री कृष्ण और महादेव को गुलाल अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही घर में धन और वैभव का आगमन होता है।
  • इस माह रोजाना मंदिर जाना चाहिए और दान-पुण्य पर जोर देना चाहिए।
  • फाल्गुन माह में पीपल के पेड़ की पूजा बहुत कल्याणकारी मानी गई है। ऐसी मान्यता है इस दौरान पीपल के पेड़ की पूजा करने से जीवन की नकारात्मकता दूर होती है।
  • इस माह किसी के बारे में गलत बोलने से बचना चाहिए।
  • इस महीने भगवान चंद्रमा की पूजा बहुत शुभ मानी गई है।
  • फाल्गुन माह में गाय की सेवा करना भी अति लाभकारी होता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com