भाजपा को अगले साल फरवरी में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना है। एक माह तक चलने वाली संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष का चुनाव होगा।

इस दौरान कई राज्यों में भी पार्टी के नए अध्यक्ष चुने जाएंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि जिन राज्यों में हाल ही में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, वहां उनके बदले जाने की संभावना नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव आम सहमति से होगा, जैसी कि पार्टी की परंपरा है। भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कुल राज्यों के आधे से अधिक में सांगठनिक चुनाव संपन्न हो जाना चाहिए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal