प्रयागराज शहर में सभी स्कूलों को बाढ़ के चलते 3 दिन तक बंद कर दिया गया है। स्कूल प्रयागराज शहर में 21 सितंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।

यूपी के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में बाढ़ का खतरा जारी है। अगले दो-तीन दिनों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। यही वजह है कि एतिहातन तौर पर जिला प्रशासन ने 21 सितंबर तक सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है।
जिला स्कूल कोर्डिनेटर ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि बाढ़ के चलते सुरक्षा कारणों की वजह से शहर के स्कूलों को 19- 21 सितंबर तक बंद किया जाता है। आदेश में यह भी कहा गया है कि आदेश का पालन न करने वाले किसी भी विषम परिस्थिति में खुद जिम्मेदार होंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal