जायंट्स ग्रुप ऑफ आस्था की ओर से शनिवार को 20 फलदार व छायादार पौधा लगाया गया। इसकी जानकारी देते हुए जायंट्स आस्था के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण बचाने के लिए पौधरोपण करना बहुत जरूरी है। पेड़-पौधा नहीं रहने के कारण शुद्ध वातावरण नहीं मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पेड़ पौधा की कटाई तेजी से हो रहा है। पेड़- पौधा की हो रहे कटाई को रोकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में कम से कम दो-दो पौधा अवश्य लगाएं। पेड़-पौधा बचाने के प्रति सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। पौधरोपण के बाद आस्था के सभी सदस्यों ने पौधों को बचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि प्रवीण जायसवाल, डा. आलोक कश्यप, राजेश सोनी, डा. अशोक सोनी, विनय कुमार कांस्यकार, गौतम जायसवाल, पीयूष शर्मा, रवि शर्मा, अविनाश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal