उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां तेज हो रही हैं. ऐसे में कांग्रेस के सामने चुनौती सिर्फ सत्ता में वापसी की नहीं, बल्कि जनता के सामने एक स्पष्ट विजन रखने की भी है. पार्टी अब मुख्यमंत्री पद के चेहरे से आगे बढ़कर उत्तराखंड के विकास और भविष्य का रोडमैप सामने रखने की तैयारी कर रही है. इन सबके बीच पूर्व सीएम हरीश रावत का बयान सामने आया है.
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य नहीं बनाना चाहिए, उत्तराखंड को हम कैसे बेहतर बना सकते हैं, उसका लक्ष्य बनाना चाहिए. लड़ाई होनी चाहिए 10 साल बनाम 15 साल. हमारा 10 साल का रोडमैप क्या था और 15 साल में भाजपा की क्या स्थिति है? यह कंपैरिजन कांग्रेस को राज्य के लोगों के सम्मुख रखना चाहिए.
कब हो सकता है चुनाव
उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने अभी तक मतदान की आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतदान केंद्रों, अधिकारियों और ईवीएम समेत चुनावी व्यवस्थाओं की तैयारियां की जा रही हैं. उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 के आसपास कराए जाने की संभावना है. चुनाव कार्यक्रम की अंतिम घोषणा निर्वाचन आयोग करेगा. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 में समाप्त होना है.
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal