‘पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा नया दायित्व’, शिक्षा मंत्रालय की कमान मिलने पर बोले जोशी

केंद्र सरकार ने प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। शिक्षा मंत्रालय की कमान मिलने पर प्रल्हाद जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास को पूरा करते हुए इस जिम्मेदारी को पूरी विनम्रता और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।

शनिवार को पद संभालने के बाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझ पर विश्वास जताया है और मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्ण विनम्रता और दृढ़ जिम्मेदारी बोध के साथ मैं इस दायित्व को निभाऊंगा। प्रधानमंत्री का इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आभार।

आगे कहा कि उन्होंने मुझ पर इतना बड़ा विश्वास जताया है। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगा और उनके अपेक्षाओं को पूरा करने का पूरा प्रयास करूंगा। पूर्ण समर्पण, विनम्रता और ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी को निभाऊंगा।

धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए कही यह बात

प्रल्हाद जोशी ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 4-5 वर्षों में धर्मेंद्र प्रधान जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू किया और कई महत्वपूर्ण पहल कीं। नई शिक्षा व्यवस्था में देश ने काफी प्रगति की है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मैं पूरी क्षमता से काम करूंगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। प्रधान ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा था कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए और आंदोलन का दुरुपयोग होने से रोकने के लिए यह फैसला लिया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com