जिन लोगों को ईश्वर में आस्था होती है उनके घरों पर भगवान की मूर्तियां जरूर होती है। ऐसे लोगों दिन की शुरूआत भगवान की पूजा-आराधना से करते हैं। इससे उनको मन की शांति और भगवान की कृपा मिलती है। पूजा-पाठ से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। घर पर बने मंदिर में कुछ भगवान की मूर्तियां ऐसी होती है जिनकी पूजा करने से व्यक्ति पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं घर पर रखी भगवान की मूर्तियों के नियम और कायदे…

अक्सर लोग घर के मंदिर में एक ही भगवान की कई मूर्तियों को रखते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि ऐसा करने से घर पर दुर्भाग्य का साया बन रहता है।
घर के मंदिर में रखी भगवान की मूर्तियों को इस तरह से रखना चाहिए कि उनका पीछे वाला हिस्सा यानी पीठ न दिखे।
पूजा घर में कभी भी भगवान की मूर्तियां खंडित अवस्था में नहीं रखना चाहिए। इससे पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं होता है।
घर के मंदिर में भगवान की मूर्तियां खड़ी हुई अवस्था के बजाय बैठी हुई अवस्था में रखना चाहिए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal