पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर स्थानीय MLA सहित 7 लोगों को नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दायर कर ली है। जी दरअसल मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जनता की समस्याओं को लेकर नगर निगम मुख्यालय के बाहर धरना देने वाले कांग्रेस विधायक डॉ। सतीश सिंह सिकरवार और अन्य नेताओं को प्रशासन ने धरने की अनुमति नहीं दी थी। ऐसा होने के बावजूद उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

जी दरअसल, इस पूरे मामले को ग्वालियर शहर के सिटी सेंटर स्थित नगर निगम मुख्यालय का बताया जा रहा है। यहाँ पर कांग्रेस के ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने बीते गुरुवार दोपहर 11 बजे अघोषित बिजली कटौती, गन्दे पानी, खुदी सड़कें जैसी मूलभूत समस्याओं और नगर निगम द्वारा वसूले जा रहे कूड़ा शुल्क के खिलाफ सिटी सेंटर स्थित नगर निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग और उनके समर्थक महिला पुरुष कार्यकर्ता और कांग्रेस के कई पदाधिकारी नेता भी शामिल थे।
बताया जा रहा है कांग्रेस द्वारा आयोजित धरने में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस पूरे मामले को लेकर ASP ग्रामीण ने बताया, “प्रशासन से बिना अनुमति के कार्यक्रम का आयोजन किया गया और कोविड नियमों का उल्लंघन किया गया। आयोजक समेत 250 लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ की गई।”
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal