पितृपक्ष में नए कपड़े और चीजें खरीदें या नहीं, क्या हैं शास्त्रों के सही नियम?

पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2026) का समय हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह वो समय होता है जब हम अपने उन पूर्वजों को याद करते हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इन दिनों में लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और दान-पुण्य करते हैं।

लेकिन, हर साल पितृ पक्ष आते ही एक आम सवाल लोगों के मन में जरूर उठता है कि क्या इस दौरान नए कपड़े या अन्य नई चीजें खरीदनी चाहिए? आइए इस आर्टिकल में समझते हैं कि हमारे धार्मिक नियम क्या कहते हैं।

दिखावे से दूर रहने का समय
शास्त्रों की मानें तो पितृ पक्ष में नए कपड़े या कोई भी नई चीज खरीदना पूरी तरह से वर्जित तो नहीं है, लेकिन इसे उचित भी नहीं माना जाता। दरअसल, यह समय खुशी मनाने का नहीं है। नई चीजें या चमकीले कपड़े हमारे मन में दिखावे की भावना पैदा कर सकते हैं। यह 16 दिनों का समय पूरी तरह से आध्यात्मिक शांति, सादगी और पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए होता है।

सादगी और हल्के रंगों का महत्व
धार्मिक शास्त्रों की मानें तो इन दिनों में सादे और सात्विक कपड़े पहनना ही सबसे अच्छा होता है।
पूजा-पाठ और तर्पण के दौरान सफेद, हल्का पीला या अन्य हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
हल्के रंग मन को शांत रखते हैं और पवित्रता का अहसास कराते हैं।
सादे कपड़े में रहकर जब आप श्राद्ध करते हैं, तो मन में कोई अभिमान नहीं आता और पूरा ध्यान पितरों की सेवा पर ही रहता है।

पारिवारिक परंपरा और अपवाद
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आपके परिवार, गांव या समाज में सालों से यह परंपरा चली आ रही है कि पितृ पक्ष में कुछ नया खरीदा जाता है या पहना जाता है, तो आप बेझिझक अपनी उस पारिवारिक परंपरा को निभा सकते हैं। धर्म किसी भी नियम को थोपता नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत मान्यताओं का सम्मान करता है। हर क्षेत्र और परिवार की परंपराएं अलग हो सकती हैं। आप इसका पालन कर सकते हैं। आपके परिवार में इस दौरान अगर कोई खास पुरानी परंपरा निभाई जाती है तो आप वो भी कर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com