लम्बे और घुंघराले बाल किसे पसंद नही होता है। ये आपकी सुन्दरता में चार चाँद लगा देते है। लेकिन इनकी देखभाल करना बहुत मुश्किल होता है। बालो में कंघी कर लेने से भी घुंघराले नही सुलझते है। इस परेशानी से तंग आकर बहुत सी महिलाए पार्लर जाकर ट्रीटमेंट लेती है। पार्लर जाकर ट्रीटमेंट एलेन से अच्छा है की आप घरेलू उपायों की मदद से इन्हें सीधा करे। घरेलू उपायों से आपके बालो किसी भी तरह का कोई नुकसान नही होता है। आज हम आपको घरेलू उपायों के कुछ तरीको को बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में…

*एक कप दूध में एक अंडा मिलाएं और इस पैक को ब्रश की मदद से अपने बालों में लगाएं। अब बालों को डेढ़ घंटे तक इसी अवस्था में छोड़ दें और फिर एक माइल्ड शैंपू से बाल धो दें।
* एलोवेरा स्किन के साथ-साथ बालों की सेहत के लिए भी काफी गुणकारी है। आधा कप एलोवेरा को आधा कप नारियल के तेल के साथ मिक्स करके बालों में लगाने से बालों के कर्ल्स कुछ वक्त में ही गायब हो जाते हैं। बस इस पैक को लगाकर बालों को एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर शैंपू कर लें।
* स्किन को सॉफ्ट बनाने के अलावा मुल्तानी मिट्टी बालों के लिए भी फायदेमंद है। काफी सालों से इसका उपयोग शैंपू के जगह बाल धोने के लिए किया जाता रहा है। अगर आपके बाल कर्ली हैं, तो इसमें भी यह फायदेमंद है।
* कोकोनट मिल्क यानी नारियल के दूध के फायदे तो आप जानती ही होंगी, लेकिन बालों के लिए भी एक अच्छी मेडिसिन है। कोकोनट मिल्क को दो चम्मच कॉर्नस्टार्च मिक्स करें और एक ब्रश की मदद से बालों में लगाएं। एक घंटे के बाद शैंपू कर लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से कर्ली हेयर स्ट्रेट हो जाएंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal