Oppo F29 5G series को भारत में जल्द पेश किया जाएगा। इस लाइनअप में Oppo F29 5G और Oppo F29 Pro 5G मिलेंगे। एक पुरानी लीक के मुताबिक Oppo F29 Pro 5G की कीमत 25 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। Oppo F29 5G series के फोन्स अंडर वाटर फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करेंगे। साथ ही इनमें ड्यूरेबल बिल्ड भी होगी।
Oppo F29 5G series जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। इस लाइनअप में स्टैंडर्ड Oppo F29 5G और Oppo F29 Pro 5G शामिल होंगे। हाल ही में Oppo F29 हैंडसेट्स की कई लीक स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन सामने आए थे। लेकिन अब कंपनी ने फोन्स की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है और उनके मेजर फीचर्स, कलर ऑप्शन्स और अवेलेबिलिटी डिटेल्स को कंफर्म किया है। आने वाली Oppo F29 5G सीरीज को ड्यूरेबल बिल्ड के साथ पेश किया जा रहा है। खास बात ये है कि पुराना Oppo F27 5G अगस्त 2024 में देश में पेश किया गया था।
Oppo F29 5G और F29 Pro 5G की लॉन्च डेट
कंपनी ने X पर एक पोस्ट में कंफर्म किया कि Oppo F29 5G सीरीज भारत में 20 मार्च को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगी। ये फोन देश में Amazon, Flipkart और Oppo India ई-स्टोर के ज़रिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। बेस Oppo F29 5G, Glacier Blue और Solid Purple कलर ऑप्शन्स में आएगा। जबकि, Pro वेरिएंट Granite Black और Marble White शेड्स में ऑफर किया जाएगा। ये जानकारी कंपनी ने एक प्रेस रिलीज भेजकर दी है।
कंपनी का दावा है कि Oppo F29 5G और F29 Pro 5G ‘ड्यूरेबल चैंपियंस’ हैं। इन फोन्स में 360-डिग्री आर्मर बॉडी और मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H-2022 सर्टिफिकेशन होगा। इस सीरीज को भारत में SGS द्वारा टेस्ट किया गया है और इसे IP66, IP68, और IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग्स मिलने का दावा किया गया है। फोन्स में स्पॉन्ज बायोनिक कूशनिंग, रेज्ड कॉर्नर डिजाइन कवर, लेंस प्रोटेक्शन रिंग और एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम अलॉय इंटरनल फ्रेम जैसे फीचर्स होंगे।
Oppo F29 5G सीरीज़ के एक हैंडसेट का प्रोफाइल 7.55mm स्लिम होगा और वजन 180 ग्राम रहेगा। ये लाइनअप अंडरवॉटर फोटोग्राफी को सपोर्ट करेगी। Pro वेरिएंट में 6,000mAh की बैटरी होगी, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
एक पुरानी लीक में दावा किया गया था कि Oppo F29 Pro 5G की कीमत भारत में 25,000 रुपये से कम हो सकती है। इस हैंडसेट के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में आने की उम्मीद है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 SoC के साथ LPDDR4X रैम और UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज सपोर्ट मिलने की संभावना है।