आपने आज से पहले ऐसा म्यूजियम नहीं देखा होगा। ये तो आपको पहली तस्वीर देखकर ही समझ आ रहा होगा कि यह म्यूजियम कितना खास और अनोखा है। कुछ हद तक आप यह भी समझ गए होंगे कि हम इसके बारे में आखिर क्यों बात कर रहे हैं। 
दरअसल, आज से पहले हमने जो म्यूजियम देखे होंगे वह समुद्र के नीचे नहीं बने होंगे। क्यों यकीन नहीं हो रहा हमारी बात का..? बदलते दौर के साथ अब म्यूजियम थीम भी बदल चुकी है जनाब। अपनी पुरानी सभ्यता और संस्कृति को समझाने के लिए पहले आप बच्चों को गाड़ी में बैठाकर म्यूजियम दिखाने ले जाया करते थे लेकिन अब आपको म्यूजियम दिखाने के लिए पानी में उतरना पड़ेगा। 
जी हां, अब इस अनोखी दुनिया में आकर्षण के लिए ऐसे म्यूजियम बनाएं जाते हैं। आपने भी बहुत बार म्यूजियम देखें होगे जो अलग-अलग थीम को लेकर बनाएं गए हैं, लेकिन आज हम जिस संग्रहालय की बात कर रहे हैं वो पानी में बनाया गया है। इस म्यूजियम की खास बात यह है कि इसमें रखी गई मूर्तियों को कुछ अलग तरीके से बनाया गया है ताकि ये कभी खराब न हो सकें।
‘अंडरवाटर म्यूजियम’ के नाम से चर्चा में आए इस म्यूजियम में बहुत ही खूबसूरत मूर्तिया हैं। शुरूआत में यहां पर सिर्फ 100 मूर्तियां ही थी। इनको पीएच न्यूट्रल मैरिल कंक्रीट से बनाया गया था। पानी के नीचे भारी भरकम मूर्तियों को रखा गया है, जिनका वजन 120 टन से ज्यादा है। 1600 वर्ग मीटर के दायरे में फैले इस म्यूजियम में सिर्फ वहीं लोग जा सकते हैं जिन्हें अच्छी तैराकी आती है।
मैक्सिको के किवंताना रो में बना यह म्यूजियम बहुत खूबसूरत है। जिसे जिसने देखा वह हैरान रह गया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसे रिज टेलर ने बनाया है। आज इस म्यूजियम में 500 से भी अधिक मूर्तिया हैं। इस अनोखे म्यूजियम को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। ये 2009 में बनना शुरू हुआ था और 2013 में यह बनकर पूरा हुआ।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal