पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाया तांडव, अब तक 299 लोगों की मौत; सैकड़ों लोग हुए बेघर

पाकिस्तान के कई हिस्सों में इस समय बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। पड़ोसी मुल्क में जून के अंत से लेकर अभी तक बाढ़ के कारण 299 लोगों की जान गई। इसके अलावा 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 140 बच्चे शामिल हैं।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने इस बात की जानकारी दी है। एनडीएमए ने कहा कि 26 जून से शुरू हुई बाढ़ ने पूरे देश में तबाही का मंजर छोड़ दिया है।

बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही

पाकिस्तान समाचार पत्र द डॉन के अनुसार, पाकिस्तान के कई हिस्से इस समय बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं। सरकारी जानकारी के मुबाबिक, भीषण मौसम ने 1,676 घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। इसमें 562 पूरी तरह से नष्ट हो गए और 1,114 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ के कारण 400 से अधिक पशुओं की भी जान गई है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलाए गए 223 बचाव अभियान

रिपोर्ट्स के अनुसार, एनडीएमए ने पुष्टि की है कि उसने 223 बचाव अभियान चलाए हैं और बाढ़ प्रभावित इलाकों से 2,880 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला है। बताया जा रहा है कि राहत कार्यों में 13,400 से ज्यादा जरूरी वस्तुओं का वितरण शामिल है, जिनमें 2,000 टेंट, 958 कंबल, 569 रजाईयां, 613 गद्दे और 1,100 से ज्यादा खाने के पैकेट शामिल हैं।

अभी भी कई क्षेत्रों में जारी है बाढ़ का कहर

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के कई हिस्सों में अभी भी बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। इन क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं, पाकिस्तान के मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 4 से 6 अगस्त के बीच देश के उत्तरी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com