पाकिस्तानी फैन ने पार की बदतमीजी की सारी हदें

पाकिस्तानी क्रिकेट को इस समय लगातार निचले स्तर पर जा ही रहा है, लेकिन इससे भी ज्यादा उसके फैंस नीचे गिर रहे हैं। खासकर मामला जब भारत का होता हो तो और ये सारी हदें पार कर जाते हैं। ताजा मामला महिला एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच का है जहां एक पाकिस्तानी फैन ने भारतीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की।

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच के पांच सितंबर को मैच खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तानी टीम बुरी तरह से पिट गई थी। पूरी टीम महज 55 रनों पर ही ढेर हो गई थी। भारत ने आसानी से ये मैच अपने नाम किया था।

पार कर दी सारी हदें

पाकिस्तानी टीम की जब बल्लेबाजी चल रही थी तब लगातार विकेट गिर रहे थे और इसी बीच क्रांति बाउंड्री पर फील्डिंग कर रही थीं। तभी एक फैन ने उन पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “ये देखो लड़का खिला लिया इंडिया ने। ये देखो। ये लड़का है। इंडिया धोखे से जीत रहा है। इंडिया हर वक्त धोखे से जीतता है।”

इतनी बेहुदगी के बाद भी ये फैन नहीं माना और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने सरेआम क्रांति को लेकर बेहुदगी जारी रखी और वहां के आस-पास के लोग जो संभवतः पाकिस्तानी ही होंगे, हंस रहे थे।

ऐसा रहा था मैच

इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी और 18.1 ओवरों में महज 55 रनों पर ही ढेर हो गई थी। भारत ने इस टारगेट को 8.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था। भारत की तरफ से श्रीचरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट लिए। दीप्ति शर्मा के हिस्से दो विकेट आए। शेफाली एक विकेट लेने में सफल रहीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com