जी20 की अध्यक्षता के बाद वैश्विक मंच सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए देश तैयार है। इस साल यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति (UNESCO’s World Heritage Committee) की अध्यक्षता और मेजबानी करने के लिए तैयार है। देश पहली बार 21 से लेकर 31 जुलाई तक यूनेस्को की विश्व धरोहर की मेजबानी करने वाला है।
46वें सत्र की मेजबानी करेगा भारत
यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी वर्मा ने यह जानकारी दी है। विश्व धरोहर समिति हर वर्ष एक बार विश्व धरोहर सम्मेलन का आयोजन करती है। समिति के 46वें सत्र के लिए भारत को मेजबानी के लिए चुना गया है।
बता दें कि किसी देश के स्थल या संपत्ति को विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया जाएगा या नहीं इसका फैसला समिति करती है।
विश्व धरोहर समिति में शामिल 21 देश–
- अर्जेंटीना
- बेल्जियम
- बुल्गारिया
- ग्रीस
- भारत
- इटली
- जमैका
- जापान
- कजाकिस्तान
- केन्या
- लेबनान
- मैक्सिको
- कतर
- दक्षिण कोरिया
- रवांडा
- सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस
- सेनेगल
- तुर्की
- यूक्रेन
- वियतनाम
- जाम्बिया
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal