शादी के बाद जीवन में सेक्स का विशेष महत्त्व होता है। पर कई बार सेक्स एजुकेशन की सही समझ न होने की वजह से यह अनुभव बहुत पीड़ादायी हो जाता है। इसी अनुभव के कारण अकसर नवविवाहित जोड़े बहुत डरे हुए होते हैं। अगर आप भी ऐसे ही अनुभव से गुजरने वाले हैं तो इसकी समस्या और समाधान के बारे में जरूर जानें।

ये हो सकती हैं समस्याएं
सेक्स करने के दौरान संतुष्ट ना होना या संतुष्ट ना कर पाना या फिर शादी के बाद महिला या पुरुष में सेक्स करने की उत्तेजना ना होना जैसी अनेक सेक्स समस्याएं हैं जो आम हैं। पुरुषों के पेनिस में टाइटनेस ना आना, महिलाओं की योनि में सूखापन जैसी बहुत सी सेक्स समस्याएं हैं।
फर्स्ट टाइम सेक्स के दर्द से निजात
सेक्स करते समय आप लुब्रिकेंट भी इस्तेमाल कर सकते है जो महिला साथी के दर्द को कम करेगा और सेक्स को अधिक आनंदमय बनायेगा। अगर इन सब चीजों के करने के बाद भी आराम ना मिले या इंटरकोर्स करने के दौरान लगातार अधिक दर्द हो तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।