संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक में भारत ने परमाणु हथियारों के निरस्त्रीकरण को लेकर अपनी सहमति जताई है। परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत गैर-भेदभावपूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अपनी दीर्घकालिक और अटूट प्रतिबद्धता को दोहराता है।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत दुनिया के एकल बहुपक्षीय निरस्त्रीकरण मंच के रूप में निरस्त्रीकरण पर सम्मेलन को उच्च प्राथमिकता देता है और एक व्यापक परमाणु हथियार सम्मेलन पर वार्ता शुरू करने का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, भारत परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अग्रणी, सार्वभौमिक और भेदभाव रहित परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अपनी दीर्घकालिक और अटूट प्रतिबद्धता को दोहराता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal