टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने फोटोज और अपने वीडियोस को शेयर कर चर्चाओं में हैं। दिव्यांका को उनकी एक्टिंग के कारण पसंद किया जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। वैसे इन दिनों वह अपने फोटोज और वीडियोस के चलते चर्चाओं में है। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो पपेट डांस करती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं दिव्यांका त्रिपाठी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है।

इस वीडियो में वह बड़े ही मजेदार अंदाज में पपेट डांस कर रही हैं। उनका डांस बड़ा प्यारा दिखाई दे रहा है। वैसे इस वीडियो को पोस्ट किए हुए केवल कुछ ही घंटे हुए हैं, लेकिन इस पर बड़ी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। आप सभी जानते ही होंगे दिव्यांका त्रिपाठी को 13 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं और सभी उन्हें बड़ा प्यार भी करते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने काम के जरिये इंडस्ट्री में बेहतरीन जगह बनाई है। आज वह टीवी की जानी-मानी अदाकारा बन चुकीं हैं।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से की थी। इस शो के बाद वह मशहूर होती गईं और देखते ही देखते उनके हाथ में कई टीवी शोज आ गए। वैसे आखिरी बार आप सभी ने उन्हें ‘ये है मोहब्बतें’ में देखा होगा। फिलहाल उनके इस वीडियो ने सभी का दिल जीता है और सभी उन्हें पसंद कर रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal