पत्नी प्रेमी संग रंगरलियां मना रही थी, अचानक आ धमका पति घर में और फिर हुआ कुछ ऐसा ….

बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला किशनगंज से सामने आया है, जहां अवैध संबंध के आरोप में आक्रोशित भीड़ ने प्रेमी और प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। दोनों को घायल अवस्था में पुलिस के सुपर्द कर दिया गया। पुलिस महिला के पति और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि बंधन बैंक के एक कर्मी को खगड़ा एयरपोर्ट निवासी एक शादीशुदा महिला से उस वक्त इश्क़ हो गया, जब वह बैंक का कर्ज वसूलने के लिए उसके घर जाता था। युवक कर्ज के पैसे वसूली करने के लिए महिला के घर जाता था। दोनों मोबाइल पर घंटों बतियाते रहते थे। बीते एक साल से दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। महिला दो बच्चों की मां है।

उसका पति पेशे से ई-रिक्शा चालक है। पति कभी-कभी रात को घर नहीं आता था।मंगलवार को भी देर रात तक जब पति घर नहीं आया तो महिला ने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया। जब प्रेमी उसके घर पहुंचा तो इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लग गई। लोगों ने इसकी सूचना महिला के पति को दे दी।

जब वह घर पहुंचा तो पत्नी से घर का दरवाज़ा खोलने के लिए कहा। महिला ने जब दरवाजा नहीं खोला तो ग्रामीणों की मदद से उसे तोड़ दिया गया। दोनों को कमरे में एक साथ देखकर पति और गांव वाले आग बबूला हो गए और उन्होंने दोनों की पिटाई कर दी। फिलहाल दोनों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com