पंजाब में प्रचंड बहुमत के बाद अब हिमाचल प्रदेश है पर AAP की नज़र

पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) अब हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर नजर गड़ाए हुए हैं। इस राज्य में अब तक कांग्रेस और भाजपा ही प्रमुख पार्टियां रही हैं, मगर AAP का प्रयास इस राज्य में तीसरे दल के तौर पर उभरने का है। इसी क्रम में AAP ने हिमाचल प्रदेश की तमाम 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी शुरू कर दी है।

AAP के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बीते दिनों इसका ऐलान किया था। इसी कड़ी में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान साथ मिलकर 6 अप्रैल को मंडी में रोड शो करने वाले हैं। इस कार्यक्रम को AAP की तरफ से विधानसभा चुनाव के अभियान की औपचारिक शुरुआत भी माना जा रहा है। आने वाले दिनों में राज्य के कई नेता AAP का दामन थाम सकते हैं।

बता दें कि, किसी समय भाजपा में रहे नरेश वरमानी पहले ही AAP जॉइन कर चुके हैं। इसके साथ ही कई और नेता आने वाले कुछ महीनों में केजरीवाल की पार्टी का रुख करने की तैयारी में हैं। फिलहाल, AAP की एक केंद्रीय टीम हिमाचल के दौरे पर है। खासतौर पर ऊना और कांगड़ा जिलों पर फिलहाल फोकस किया जा रहा है, जो पंजाब से सटे हुए हैं। कांगड़ा में सबसे अधिक 15 विधानसभा सीटें हैं। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com