पंजाब में पांच डिग्री गिरा पारा: बारिश-ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, खेतों में बिछी फसल

पंजाब में बारिश से तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट आई है। अब पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक 29.9 डिग्री सेल्सियस का पारा बठिंडा और जालंधर का दर्ज किया गया।

वीरवार को पठानकोट में 29.0 एमएम, पटियाला में 12.6 एमएम, गुरदासपुर में 6.1 एमएम, बठिंडा में 5.0 एमएम, अमृतसर में 3.0 एमएम, जालंधर में भी 3.0 एमएम और लुधियाना में 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी तीन जिलों पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी है।

बारिश के बाद प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 26.8 डिग्री, लुधियाना में 28.8 डिग्री और पठानकोट में 27.8 डिग्री रहा। अमृतसर में पिछले दिन के मुकाबले तापमान 5.4 डिग्री और पटियाला में 5.5 डिग्री गिरा। बठिंडा और जालंधर में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य का औसत न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 0.2 डिग्री बढ़ा, लेकिन यह सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे रहा।

बठिंडा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक भी कुछ क्षेत्रों में बारिश जारी रही। इस अवधि में पठानकोट में 31.5 एमएम, गुरदासपुर में 15.5 एमएम और फरीदकोट में 18.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पंजाब में कुछ स्थानों पर मौसम संबंधी गतिविधियां हो सकती हैं। इसके बाद 17 से 21 अक्टूबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com