पंजाब में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। प्रदेश में पारा 37.2 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में 1.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं 17 अप्रैल से मौसम के मिजाज बदलने जा रहे हैं।
मौसम विभाग ने नौ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है जिसके तहत 17 व 18 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट व मुक्तसर में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। 16 अप्रैल को भी पठानकोट, गुरदासपुर व होशियारपुर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
मंगलवार को पंजाब में 37.2 डिग्री के साथ पटियाला सबसे गर्म रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई। यह सामान्य के नजदीक दर्ज किया गया। सबसे कम 14.7 डिग्री का न्यूनतम पारा होशियारपुर का दर्ज हुआ।
अमृतसर का अधिकतम पारा 34.8 डिग्री, लुधियाना का 35.6 डिग्री, पठानकोट का 33.4 डिग्री, एसबीएस नगर का 33.1 डिग्री, फाजिल्का का 36.1 डिग्री, फिरोजपुर का 35.3 डिग्री, होशियारपुर का 34.0 डिग्री और रूपनगर का 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 15.9 डिग्री, लुधियाना का 15.8 डिग्री, पटियाला का 16.6 डिग्री, पठानकोट का 16.9 डिग्री, बठिंडा का 18.8 डिग्री, फरीदकोट का 16.4 डिग्री, एसबीएस नगर का 16.3 डिग्री, फिरोजपुर का 15.7 डिग्री दर्ज किया गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal