पंजाब में अभी गर्मी से राहत नहीं: दो दिन और झेलने होंगे लू के थपेड़े

12 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 13 और 14 जून को भी कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

पंजाब में दो दिन भीषण गर्मी रहेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश में लूट का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा।

आनंदपुर साहिब प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

12 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 13 और 14 जून को भी कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। सोमवार को बठिंडा में 44 डिग्री, फरीदकोट में 43 डिग्री, पटियाला और अबोहर में पारा 42.6 डिग्री रहा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com