दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में बेसिक शिक्षा विभाग ने आठवीं तक के सभी स्कूलों बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। आज से आगले आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे। नोएडा में बीते रविवार को तापमान 45.9 डिग्री दर्ज हुआ।
दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। दिन के समय लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रही है। नोएडा में 45.9 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचते ही 21 तक रेड अलर्ट जारी कर दिया है और वहीं गौतमबुद्ध नगर में बेसिक शिक्षा विभाग ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
नोएडा के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी की घोषणा
लू और गर्मी के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 20 मई 2024 से अग्रिम आदेशों तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया। बेसिक शिक्षा विभाग ने आज (20 मई) से नर्सरी से लेकर 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखाने का आदेश दिया है।
रविवार के दिन पांच साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा नोएडा
छुट्टी का दिन होने के बाद भी नोएडा के लोग रविवार का आनंद नहीं उठा सके। तेज धूप और दिन में चली लू की वजह से लोग घरों में कैद रहे। बीते 24 घंटे में शहर का अधिकतम 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पांच वर्ष में 19 मई को दर्ज हुआ अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग ने पहले रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। अब विभाग ने 21 मई तक तापमान का रेड अलर्ट घोषित कर दिया है।
इससे पहले रविवार सुबह से ही तापमान बढ़ना शुरू हो गया। करीब 11 बजे तक ही पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर बाद करीब तीन बजे तापमान 45 डिग्री पार कर गया। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली। रविवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक रेड अलर्ट के दो दिन बाद यानी 23 मई तक दिन में लू चलेगी। ऐसे में शहर का पारा और चढ़ सकता है। 24 मई के बाद राजस्थान की तरफ से चल रही शुष्क हवाएं कमजोर हो जाएंगी। इसके बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
छह दिन में करीब पांच डिग्री चढ़ा पारा
मौसम विभाग ने 21 मई तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर हीटवेव से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की गई है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक पिछले छह दिनों में तापमान करीब पांच डिग्री तक बढ़ चुका है। अहम है कि 14 मई को नोएडा का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
ऐसे करें खुद का बचाव
– कड़ी धूप में निकलने से बचें
– सिर को ढककर रखें
– दोपहर के समय छाए में रहें
– सीधे धूप में काम करने से बचें
– बाहर जाने के समय पानी की बोतल लेकर जाएं
– आंखों पर धूप का चश्मा लगाएं और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
19 मई को नोएडा में दर्ज तापमान
साल —– अधिकतम/न्यूनतम
2020 —- 25.0/41.0
2021 —- 21.4/23.8
2022 —- 29.0/43.0
2023 —- 24.0/38.0
2024 —- 28.7/45.9
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal