फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों नीकैप पहन कर घूम रही हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल फैंस प्रियंका से पूछ रहे हैं कि घुटने में चोट लगने के बावजूद उन्हें हील पहनने की क्या जरूरत थी।

सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगाई जा रही है। एक यूजर ने प्रियंका की फोटो पर कमेंट कर लिखा- वाह प्राण जाए पर हील न जाए। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या बकवास है वह टूटे घुटने में भी हाई हील्स के साथ चल रही है। एक ने लिखा- हील्स की क्या जरूरत थी इस हालत में भी।
सामने आई तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में दिख रहीं हैं। प्रियंका ने घुटने पर चोट के कारण नीकैप पहना हुआ है लेकिन इसके ही साथ उन्होंने नीचे पांव में हील्स भी पहन रखी है और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। खैर प्रियंका को इन ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
अभी कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने जीवन के 5 सबक दिए थे। जो उन्हें ट्रोल करने वालों के लिए करारा जवाब था। ये सबक प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। खास बात यह थी कि ये 5 सबक भले ही मजाकिया अंदाज में हो, लेकिन गहरी सीख देते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग पूरी की है। इस दौरान उनका डांस वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में अपने घर में वापस पहुंच गई हैं।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
