नितेश तिवारी ने क्यों रणबीर कपूर की ‘Ramayana’ को बताया डरावना? 

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश अभिनीत नमित मल्होत्रा की रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। मूवी इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है।

अब निर्देशक नितेश तिवारी के जन्मदिन के मौके पर निर्माता नमित मल्होत्रा ने उनकी और रणबीर कपूर के बीच हुई बातचीत के कुछ अंश शेयर किए हैं। नितेश तिवारी ने इसे भयभीत करने वाला, चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक बताया है।

नितेश ने डायरेक्शन को बताया बड़ी जिम्मेदारी

रणबीर कपूर से बातचीत में नितेश तिवारी ने रामायण के बारे में बात करते हुए कहा, “डरावना, चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा, डरावना इसलिए क्योंकि रामायण जैसी महान कहानी सुनाना एक बड़ी नैतिक जिम्मेदारी है।”

उन्होंने आगे कहा,”यह चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक दोनों था। चुनौतीपूर्ण इसलिए क्योंकि रामायण जैसी महत्वपूर्ण कहानी सुनाना एक बड़ी नैतिक जिम्मेदारी है। मैं विश्वास से कह सकता हूं कि यह एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। मुझे नहीं लगता कि मैं इससे बेहतर विकल्प चुन सकता था।”

इसके अलावा, नितेश तिवारी ने इस कंपनी से जुड़ने के पीछे की प्रेरणा के बारे में भी विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि जब नमित मल्होत्रा और डीएनईजी ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने इस अवसर को कैसे लपक लिया। उन्होंने नितेश तिवारी के जन्मदिन पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा।

कितना है रामायण का बजट?

रामायण के बजट की बात करें तो फिल्म को 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट पर बनाया गया है। निर्माता नमित मल्होत्रा ने प्रखर गुप्ता से बातचीत में बताया, “जब हमने छह-सात साल पहले इसे बनाने का फैसला किया था, तो लोग मुझे पागल समझते थे क्योंकि कोई भी भारतीय फिल्म इतने बड़े पैमाने पर नहीं बनती। सीधे शब्दों में कहें तो, दोनों भागों का कुल बजट लगभग 50 करोड़ डॉलर होगा, जो 4,000 करोड़ रुपये से अधिक है।”

रामायण पार्ट 1 दिवाली 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे भी मुख्य भूमिका में हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com