निगोहां में बहादुर बिटिया ने छेड़छाड़ का विरोध किया, ग्रामीणों की मदद से दो को दबोचा-एक फरार

 निगोहां में एक बहादुर बिटिया छेड़छाड़ कर रहे शोहदों से भिड़ गई। ग्रामीणों की मदद से न केवल आरोपितों को दौड़ा लिया, बल्कि दो को दबोच कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर तीसरे की तलाश शुरू कर दी है।

नगराम के समेसी बाजार स्थित एक सिलाई केंद्र से किशोर साइकिल से घर जा रही थी। पालखेड़ा गांव की नहर के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने किशोरी से अभद्रता व छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपितों की हरकत के कारण किशोरी साइकिल समेत सड़क पर गिर गई। इसके बाद किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपितों से भिड़ गई। शोर मचाते हुए उसने आरोपितों को दौड़ा लिया।

इस बीच शोरगुल सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण वहां पहुंच गए और दो आरोपितों को दबोच लिया। वहीं एक मौके से भाग निकला। इस बीच पकड़े गए आरोपितों की जमकर पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसएसआइ नगराम आरके यादव के मुताबिक आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपितों राजकुमार व देश दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं तीसरे आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

क‍िशोरी से दुष्‍कर्म, आरोप‍ित ग‍िरफ्तार 

सरोजनीनगर थाने की पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक पिपरसंड निवासी सरवन है। उसके खिलाफ किशोरी के परिवारजन के तहरीर पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोपित ने किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी।

बच्चियों को छेडऩे वाला शोहदा धरा गया

राह चलते हुए नाबालिग स्कूली बच्चियों को छेडऩे वाले शोहदे को कृष्णानगर पुलिस ने धर दबोचा। कृष्णानगर रुस्तम विहार का रहने वाला निखिल राह चलते स्कूली बच्चियों को जबरन छेड़ता था। विरोध करने पर शोहदा उनसे अभद्रता भी करता था। इसकी शिकायत छात्राओं ने परिवारीजनों को दी। एक पीडि़त छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत कृष्णानगर थाना पर दर्ज करायी। सोमवार को पुलिस ने उसको धर दबोचा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com