नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: सीएम रेखा ने कहा- विकास की धुरी बनी महिलाएं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नारी शक्ति वंदन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति, विकास और वैश्विक पहचान के मूल में नारी शक्ति निहित है। आज भारत की नारी ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

रेखा ने बताया कि एक समय था जब बेटियों के अस्तित्व पर संकट था। अब देश ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से आगे बढ़कर ‘बेटी बढ़ाओ’ के युग में प्रवेश कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर योजना के केंद्र में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालयों ने महिलाओं को सम्मान दिया।

उज्ज्वला योजना से उन्हें धुआं-मुक्त रसोई मिली। जनधन खातों के जरिए मिली आर्थिक स्वतंत्रता महिला गरिमा के लिए मील का पत्थर है। आज देश की बेटियां शिक्षा और पोषण में आगे हैं। वे सेना में फाइटर जेट उड़ाकर देश की सीमाओं की रक्षा भी कर रही हैं।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ‘महिला-नेतृत्व वाला विकास’ का आधार बताया गया है। यह अधिनियम महिलाओं के नेतृत्व में विकास की नई दिशा तय करेगा। इसके माध्यम से देश की लगभग सत्तर करोड़ महिलाओं के लिए सशक्त नेतृत्व का मार्ग खुलेगा। यह कानून उनकी भागीदारी और प्रतिनिधित्व को बढ़ाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com