एक ओर महेंद्र सिंह धोनी साउथ अफ्रीका के दौर पर हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ इस तरह देहरादून में उनकी बेटी जीवा का बर्थडे मनाया गया।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का तीसरा जन्मदिन 6 फरवरी को देहरादून में नानी के साथ सेलिब्रेट किया। हालांकि इस दौरान एमएस धोनी वहां मौजूद नहीं थे।
बता दें कि स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का ससुराल देहरादून में है। शहर के नेमी रोड पर धोनी की पत्नी साक्षी का मायका है। पिछली बार की जीवा का बर्थडे यहीं मनाया गया था। पिछली बार जीवा का जन्मदिन मनाने के लिए धोनी भी देहरादून आए थे।
ट्विटर पर नानी के साथ जीवा की बेहद क्यूट तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है। बता दें कि जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हरियाणा के गुड़गांव में हुआ था। 


बताया जा रहा है साक्षी के मायके पर पिछले दो दिन से यहां जन्मदिन को लेकर पूजा भी चल रही है। पिछली बार भी जीवा ने ननिहाल में ही बर्थडे सेलिब्रेट किया था। 
