धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी छत्तीसगढ़-ओडिशा और पंजाब में छात्र कर रहे प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब 3 राज्यों के शिक्षा मंत्रियों से इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। विरोध की वजह पेपर लीक, पाठ्यपुस्तकों में गलतियां और शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियां बताई जा रही हैं.

छत्तीसगढ़, पंजाब और ओडिशा में छात्र अपनी मांगों के लेकर विरोध कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में छात्रों का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सैकड़ों छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि शिक्षा व्यवस्था फेल है और NEET की दोबारा परीक्षा के बाद आत्महत्या करने वाली छात्रा को न्याय नहीं मिला।

जगदलपुर की रहने वाली 20 साल की हरिका राव नायडू ने 16 जुलाई को NEET री-एग्जाम में कम नंबर आने के बाद जान दे दी थी। प्रदर्शन कर रहे छात्र हरिका के परिवार के मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं।

ओडिशा में किताबों में गलतियां

ओडिशा में भी बीजेपी सरकार पर दबाव है। BJD और कांग्रेस ने स्कूली शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की मांग फिर उठाई है। वजह है पाठ्यपुस्तकों में गलतियां। गोंड के विभाग ने 55 गलत किताबों को ठीक करने का काम शुरू किया है।

लेकिन BJD के छात्र संगठन BCJD ने चेतावनी दी है कि अगर मंत्री इस्तीफा नहीं देते तो आंदोलन और तेज हो।

पंजाब में पेपर लीक का आरोप

AAP शासित पंजाब में भी विरोध हो रहा है। विपक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री हरजोट सिंह बैंस से इस्तीफा मांगा है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में कई बार पेपर लीक हुए हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि फार्मेसी का पेपर लीक होने का सिर्फ एक मामला आया था।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि जब प्रधान को इस्ताफी देना पड़ा तो बैंस को भी जाना चाहिए। तीनों राज्यों में अभी प्रदर्शन जारी हैं और सरकारों पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com