दो महीने से टल रहा मंत्रिमंडल(कैबिनेट) विस्तार आज पूरा हुआ, मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश में दो महीने से टल रहा मंत्रिमंडल(कैबिनेट) विस्तार आज पूरा हो गया। एमपी की शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में आज कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली। इन 28 मंत्रियों में से 20 लोगों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली, वहीं 8 मंत्रियों को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। भोपाल के राजभवन में आयोजित हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इन सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट की बैठक लेंगे और अब जल्द ही मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया जाएगा। फिलहाल सबकी नजर इस पर है कि किसे कौन का विभाग मिलता है। आइए आपको बताते हैं शिवराज कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की पूरी लिस्ट…

20 कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट

शिवराज कैबिनेट के विस्तार में आज 20 मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। आइए देखें इन मंत्रियों की पूरी लिस्ट…

1.  गोपाल भार्गव

2. विजय शाह

3. जगदीश देवड़ा

4. बिसाहू लाल सिंह

5. यशोधरा राजे सिंधिया

6. भूपेंद्र सिंह

7. एदल सिंह कंषाना

8. बृजेंद्र प्रताप सिंह

9. विश्वास सारंग

10. इमरती देवी

11. प्रभुराम चौधरी

12. महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया)

13. प्रद्युमन सिंह तोमर

14. प्रेम सिंह पटेल

15. ओमप्रकाश सकलेचा

16. ऊषा ठाकुर

17. अरविंद भदौरिया

18. डॉ. मोहन यादव

19. हरदीप सिंह डंग

20. राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव

MP Cabinet Expansion List: मध्य प्रदेश में 28 मंत्रियों ने ली शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट

आठ राज्यमंत्रियों की लिस्ट 

मध्य प्रदेश कैबिनेट विस्तार में आज 8 मंत्रियों को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। आइए देखें कैबिनेट में शामिल राज्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट…

1. भरत सिंह कुशवाहा

2. इंदर सिंह परमार

3. रामलेखावन पटेल

4. राम किशोर कांवरे

5. बृजेंद्र सिंह यादव

6. गिर्राज दंडौतिया

7. सुरेश धाकड़

8. ओपीएस भदौरिया

सिंधिया खेमे से 9 विधायक शामिल

शिवराज सरकार कैबिनेट के विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से 9 विधायकों को शामिल किया गया है। इन विधायकों में महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया, गिर्राज दंडोतिया, राज्यवर्धन सिंह, बृजेंद्र सिंह यादव प्रभुराम चौधरी शामिल हैं।

कांग्रेस से भाजपा में आए 3 विधायक भी बने मंत्री

इस मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस से ऐसे विधायक भी भाजपा में शामिल हुए, जो सिंधिया खेमे के नहीं हैं। ऐसे तीन विधायक हैं जो कैबिनेट में शामिल हुए। इन मंत्रियों में बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंग, एंदल सिंह कंसाना शामिल हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com