दो फिल्में मिलाकर डेविड धवन ने बना दी थी Govinda की मूवी

सिनेमा जगत के निर्देशक और एक्टर की फेमस जोड़ी के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें डेविड धवन और गोविंदा (Govinda) का नाम जरूर शामिल होगा। मौजूदा समय में बतौर निर्देशक अपने करियर की आखिरी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hia को लेकर डेविड का नाम चर्चा में बना हुआ है।

इस बीच हम आपको उनकी और गोविंदा की एक ऐसी कल्ट मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी 90 के दशक की दो बड़ी हिट फिल्मों से मेल खाती थी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है।

गोविंदा की क्लट फिल्म
साल 1989 में आई फिल्म ताकतवर से गोविंदा ने डायरेक्टर डेविड धवन (David Dhawan)( की फिल्मों में काम करना शुरू किया और इसके बाद इन दोनों की जोड़ी कुछ ऐसी जमी की 90 के दशक में दोनों ने एक साथ कई सफल मूवीज दीं। उनमें से एक फिल्म थी शोला और शबनम, जिसे 1992 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस मूवी में गोविंदा अभिनेत्री दिव्या भारती के साथ नजर आए थे।

शोला और शबनम बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल तौर पर सफल रही और सुपरहिट साबित हुई है। मूवी की कहानी और गानों ने फैंस का दिल जीता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निर्देशक डेविड धवन की शोला और शबनम की कहानी उसी दौर की दो पुरानी फिल्में आमिर खान की दिल (Dil) और सनी देओल की घायल (Ghayal) से मिलती है।

शोला और शबनम के पहले हाफ में दिल फिल्म की तरह रोमांस और कॉमेडी देखने को मिलती है, जबकि इंटरवल के बाद गोविंदा की मूवी का टोन ही चेंज हो जाता है और ये एक्शन थ्रिलर के तौर पर सामने आती है, जो सनी देओल की घायल से मेल खाती है। इस तरह से इन दोनों मूवीज को मिलाकर देखा जाए तो शोला और शबनम निकलकर सामने आती है।

15 से ज्यादा मूवीज में दिखी गोविंदा और डेविड की जोड़ी
गोविंदा ने अपने एक्टिंग करियर की सबसे ज्यादा हिट फिल्में डेविड धवन के डायरेक्शन में दी हैं, 15 से अधिक फिल्मों में दोनों की जोड़ी एक साथ आई। उनकी कुछ कल्ट मूवीज के बारे में बात की जाए तो वे इस प्रकार हैं-

स्वर्ग

शोला और शबनम

आंखें

राजा बाबू

कुली नंबर-1

हीरो नंबर-1

बड़े मियां छोटे मियां

बनारसी बाबू

पार्टनर

इस तरह की डेविड धवन की कई शानदार फिल्मों में गोविंदा ने बतौर एक्टर काम किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com