शादियों की रौनक हमेशा से संगीत के दम पर बढ़ती आ रही है। इन वेडिंग फंक्शन को मद्देनजर रखते हुए हिंदी सिनेमा के साथ-साथ अन्य लोकल म्यूजिक इंडस्ट्री समय-समय पर शानदार गीत बताने आ रहे हैं। इस आधार पर आज हम आपको हरियाणा संगीत से नाता रखने वाले उस लोकप्रिय गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सदियों से वैवाहिक समारोह में होने वाले महिला संगीत की शान बना हुआ है।
उस गीत को कई बार अलग भाषा की म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी रीमेक किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन से ठेठ हरियाणी गीत के बारे में बात की जा रही है, ढोलक की थाप पर महिलाओं की पहली पसंद माना जाता है।
महिला का फेवरेट ये हरियाणी गीत
गांव देहात के घरों में जब शादियां होती हैं तो वहां महिला संगीत को काफी वरीयता दी जाती है। इस संगीत सेरेमनी में महिलाओं का बड़ा सा समूह ढोलक की थाप पर अलग-अलग किस्म के गीत गाता है और नाचता है।
जिनमें फिल्मी गाने के अलावा कई तरह के पारपंरिक गाने भी शामिल होते हैं। इस मामले में कई सालों से हरियाणा संगीत से नाता रखने वाला गीत मेरा नौ डांडी का बीजना… (Mera No Dandi Ka Bijna) का लोकप्रिय माना जाता है।
हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मेरा नौ डांडी का बीजना… गीत को शादी समारोह में खूब इस्तेमाल किया जाता है। शायद ही ऐसा कोई महिला संगीत प्रोग्राम होता है, जिसमें आपको ये वाला गाना सुनने का नहीं मिलता। हरियाणा की कई बड़ी-बड़ी गायिकाओं ने इस गीत को रीक्रिएट किया है।
ये साबित किया है कि मेरा नौ डांडी का बीजना… अपने आप में बेहद खास गाना है। यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर आपको इस हरियाणी देसी गीत के अलग-अलग वर्जन आसानी से सुनने को मिल जाएंगे।
क्या है गाने का मतलब
मेरा नौ डांडी का बीजना… गाने का मतलब इसको सुनने पर आसानी से पता चलता है, जिसमें गायिका ये बता रही है कि उसके ससुर द्वारा एक हाथ से चलाना वाले दिलचस्प पंगा लाकर दिया है, जो चलाने पर अलग ही आवाज करता है। जैसे मानो कि कोई घुंघरू पहन कर नाच रहा हो।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal