देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 12 हजार नए केस, 92 लोगों की मौतें

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में तेजी से तेजी से सुधार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12,194 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 92 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 9 लाख 4 हजार 940 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 6 लाख 11 हजार 731 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं।

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। भारत में फिलहाल 1 लाख 37 हजार 567 एक्टिव केस हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 55 हजार 642 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिकवरी दर बढ़ी

देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 11,106 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 97.31% हो गई है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 996 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 1.26% है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.43% है।

देश में 20.60 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 20.60 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 13 फरवरी, 2021 तक 20,62,30,512 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 6,97,114 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

देश में अब तक 82 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 82 लाख 63 हजार 858 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 2 लाख 96 हजार 211 लोगों को टीका लगाया गया है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com