देश और दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि भारत में दैनिक मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। रविवार को शनिवार की तुलना में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार को जहां 41,322 नए मामले सामने आए थे। वहीं रविवार को 41,810 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान 496 लोगों की मौत हुई। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93 लाख को पार कर गई है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,25,63,184 पर पहुंच गई है। वायरस से 14,58,103 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4,31,88,484 लोग वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 41,810 मरीज संक्रमित हुए हैं। वहीं, इस दौरान 496 मरीजों ने वायरस के चलते जान गंवाई है। इस तरह कुल मृतकों की संख्या 1,36,696 हो गई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93,92,920 हो गई है। अब तक 88,02,267 लोगों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 42,298 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,53,956 है।
हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राज्य में कोविड-19 के 1,967 नए मामले सामने आए हैं। 2,421 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे हैं और 30 की मौत हुई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,30,713 हो गई है। इसमें 2,08,422 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 2,375 मरीजों की वायरस के कारण मौत हुई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 19,916 है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal