देश में कोरोना मरीजों की संख्या 63,12,585 पहुची अब तक 98,678 लोगो की हो चुकी मौत: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 63 लाख को पार कर गई है। हालांकि, संक्रमण की रफ्तार में तेजी होने के बाद भी इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना के सक्रिय मामलों और इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में खासा अंतर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 86,821 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान इस खतरनाक वायरस से 1,181 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 63,12,585 हो गई है।

वहीं, कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 9,40,705 है। देश में 52 लाख से अधिक मरीज कोरोना से उबरे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक इस वायरस को कुल 52,73,202 लोगों ने मात दी है और इलाज के बाद ठीक हुए हैं। दूसरी तरफ, इस खतरनाक वायरस के चलते देश में 98,678 मरीजों की मौत हुई है।

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 86 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक हजार से अधिक लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि, देश में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 52 लाख से अधिक हो गई है जो राहत की बात है।

बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना से 85,376 लोग ठीक हुए हैं, जिसको मिलाकर कोरोना की रिकवरी दर बढ़कर 83.53% हो गई है। देश में कोरोना से मौत की दर 1.56% है तो वहीं देश में एक्टिव(सक्रिय) मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भारत की कोरोना एक्टिव केस की दर 14.90% है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक अगस्त को कुल मामलों में 33.32 फीसद सक्रिय केस थे। 30 सितंबर को यह संख्या घटकर 14.90 फीसद रह गई। इस तरह दो महीने के भीतर सक्रिय मामलों में आधे से अधिक की कमी आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 76 फीसद से अधिक सक्रिय मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हैं। सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज अकेले महाराष्ट्र में हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com