देश में आज दस्तक देगा मानसून, 17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट

 देश में अब मानसून का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल और तमिलनाडु में आज कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। 24 घंटे के अंदर ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र तथा दक्षिण भारत में कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है।

राजस्थान में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह भी भारी बारिश दिखेगी। वहीं, तापमान अभी कुछ और कम होंगे जिससे गर्मी से राहत मिल जाएगी।

आईएमडी के अनुसार, अगले 5 से 7 दिनों के दौरान केरल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, नदियों में उफान और भूस्खलन की आशंका जताई गई है।

दिल्ली एनसीआर के मौसम का हाल

दिल्ली में आज झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी और अधिकतम तापमान 38°C से 40°C के बीच रहने की उम्मीद है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम या रात के समय 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और गरज-चमक की संभावना है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गिरेंगे ओले

पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम सुहावना रहेगा। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है, जबकि उत्तराखंड के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

बिहार में पड़ेगी गर्मी

बिहार में फिलहाल उमस भरी गर्मी का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक बिहार के कई जिलों में भीषण लू चलने की स्थिति बन रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com